फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी मांगने के आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर, एसपी का तबादला

विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में घर के बाहर खड़ा बदमाश। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
बीजेपी नेता और सरस्वती स्कूल के संचालक से 50 लाख रुपये की रंगदारी मामले में पुलिस की तीन टीमें जांच में जुटी हैं। दूसरी ओर पुलिस सीसीटीवी फुटेज लेकर आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस व्यापारी और बीजेपी नेता की रंगदारी मामले को जोड़ कर देख रही है क्यों कि दोनों के लिखावट में समानता है। वहीं दोनों मामले में आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इसकी गांज एसपी पर गिरी है। एसपी का तबादला कर दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं देर रात सिटी एसएचओ विकास को एसपी ने पुलिस लाइन भेज दिया। इनके स्थान मनोज को एसएचओ लगाया गया है। जबकि शनिवार दोपहर तक एसपी सुचोलना का भी तबादला मानेसर कर दिया गया। एसपी के तबादले को शहर में बढ़ते क्राइम और राज्यमंत्री की अनबन से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
बता दें कि सरस्वती स्कूल नांगल चौधरी के संचालक व भाजपा नेता दयाराम यादव हुडा सेक्टर में परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक बाइक पर दो युवक पहुंचे और दरवाजे की घंटी बजाई थी। अंदर से उनका बेटा अमित बाहर आया तो बदमाशों ने एक पर्ची थमाई। उसके बाद बाएं पैर में गोली मारकर मौके से फरार हो गए थे। हालांकि अमित के पैर में गोली लगी थी। पर्ची में 50 लाख रुपये की मांग की गई थी। मामला सामने आने पर एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले में जानकारी ली।
विज्ञापन

पुलिस वारदात स्थल से सीसीटीवी फुटेज लिया है। इसमें एक युवक मास्क लगाकर गेट पर आता दिख रहा है। पुलिस फुटेज लेकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण एसपी ने सिटी थाना पुलिस, सीआईए और साइबर सेल को जांच में लगाया है। इसमें तकनीकी मदद से आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि तीन टीमों को जांच में लगाया गया है। पुलिस जल्द मामले का खुलासा कर देगी। हुडा सेक्टर में सुरक्षा पहले से बढ़ा दी गई है।
पर्ची की लिखावट में समानता
शुक्रवार को बाइक सवार बदमाशों ने नई सराय में एक व्यापारी से सुबह पर्ची देकर 50 लाख रुपये की मांग की थी। इसमें भी आरोपियों ने हवाई फायरिंग कर फरार हो गए थे। इसके बाद शनिवार की रात सेक्टर में बीजेपी नेता के बेटे के पैर में गोली मारकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। वहीं बीजेपी नेता के यहां दी पर्ची में बदमाशों ने पहले मांगी गई दोनों रंगदारी मामले का भी उल्लेख किया है। पुलिस के अनुसार बीजेपी और व्यापारी नेता के यहां मिली रंगदारी की पर्ची में लिखावट में समानता है। ऐसे में पुलिस को शक हैं कि एक ही गैंग द्वारा दोनों वारदातों को अंजाम दिया गया है।
चंद्रमोहन होंगे नए एसपी
शहर में दो माह में तीन रंगदारी के मामले सामने आने पर व्यापारियों व लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी थी। राज्यमंत्री के ऑडियो क्लिप वायरल होने पर सरकार की किरकिरी हो रही थी। ऐसे में सरकार ने प्रदेश में नौ पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें एसपी सुलोचना गजराज का भी नाम शामिल है। उनके स्थान पर चंद्रमोहन को एसपी बनाया गया है। चंद्रमोहन पहले भी नारनौल में रह चुके हैं। माना जा रहा हैं कि एसपी का तबादला राज्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें