कनीना। थाना सदर कनीना की पुलिस टीम ने आरोपी को 3 किलो 600 ग्राम गांजे के साथ काबू किया। रविवार देर शाम गिरफ्तार किए आरोपी की पहचान कनीना क्षेत्र के गांव भोजावास निवासी जिले सिंह के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सदर कनीना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया गया है।
थाना सदर कनीना प्रबंधक ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली कि भोजावास बस अड्डे पर चाय की दुकान पर एक व्यक्ति नशीला पदार्थ बिक्री करता है। टीम बनाकर दबिश दी गई तो भोजावास बस अड्डे पर चाय की दुकान पर एक युवक खड़ा दिखाई दिया। पुलिस की टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा तो टीम ने तत्परता दिखाते हुए काबू कर लिया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम जिले सिंह बताया। दुकान की तलाशी लेने पर 3 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सदर कनीना में मामला दर्ज किया और आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है।