फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर 74 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 22 Apr 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। टेलीग्राम टास्क व इनवेस्टमेंट फ्रॉड के मामले में एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर करीब 74 लाख की ठगी में आरोपी की फर्म और खाते का प्रयोग किया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद साइबर थाना की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए फ्रॉड की सारी राशि को फ्रीज करवा दी थी। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस टीम ने 74 लाख रुपये का फ्रॉड करने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कानपुर से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान अक्षय निवासी पटेल मोहल्ला, वार्ड नंबर-14, कस्बा व थाना बाबई जिला होशंगाबाद मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। आरोपियों ने टेलीग्राम टास्क व इनवेस्टमेंट के नाम पर 74 लाख रुपये ठग लिए थे। मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फ्रॉड की सारी राशि को फ्रीज करा दिया था। पुलिस ने मामले में संबंधित कंपनियों से पत्राचार कर आरोपी का पता लगाया। पुलिस ने जांच में पता लगाया कि साइबर फ्रॉड के मामले में आरोपी की फर्म और खाते का प्रयोग हुआ था। जांच में पता लगाया कि फर्म के खाते के खिलाफ देशभर में करीब 236 शिकायतें हैं। पुलिस द्वारा फर्म के खाते से संबंधित रिकॉर्ड चेक किया जा रहा है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है।शिकायतकर्ता ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई कि वह भारतीय वायु सेवा से सेवानिवृत है। जनवरी 2024 में उसने यू ट्यूब पर एक विज्ञापन देखी, जो शेयर मार्केट में निवेश के संबंध में जानकारी/ट्रेनिंग/सलाह देने के बारे में थी। जिसमें एक वेब लिंक दिया हुआ था। जो विज्ञापन देखकर उसने लिंक पर क्लिक किया तो वह एक ग्रुप से जुड़ गया। वहां पर एक व्यक्ति ने अपना परिचय शेयर मार्केट ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट के डीन के रूप में दिया। अप्रैल 2024 में क्रिप्टो करंसी के बारे में बताकर निवेश के बारे में सुझाव दिया गया था। उनकी बातों में आकर रुपये लगा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें