फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में 10 हजार क्विंटल हुई सरसों की खरीद

Tue, 22 Apr 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। अनाज मंडियों में सोमवार को सरसों की खरीद सुचारू रूप से जारी रही। नारनौल में 11500, अटेली में 13900 और नांगल चौधरी में 12580 क्विंटल सरसों की आवक हुई। नारनौल में 10000, अटेली में 12570 और नांगल चौधरी में 11660 सरसों की खरीद की गई। वहीं नारनौल में 85000, अटेली में 7470 और नांगल चौधरी में 5500 क्विंटल सरसों का उठान किया गया।
सरसों की खरीद गत 15 मार्च से शुरू की गई थी और अंतिम तिथि एक मई निर्धारित की गई है। लेकिन सरसों खरीद के अंतिम दिनों में सरसों की आवक में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सरसों की खरीद में अब केवल 9 दिन शेष है और अभी भी अनेक किसान ऐसे हैं जिन्होंने अपनी सरसों की फसल नहीं बेची है। जिस कारण खरीद बंद होने पर उन किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। संभावना हैं कि आगामी दिनों में भी सरसों की आवक में बढ़ोतरी बनी रहेगी। गत वर्ष भी अंतिम दिनों में सरसों की आवक में बढ़ोतरी देखने को मिली थी। जिसके बाद किसानों की मांग पर अंतिम तिथि बढ़ाई गई थी। सोमवार को नारनौल में 11500, अटेली में 13900 और नांगल चौधरी में 12580 क्विंटल सरसों की आवक हुई। नारनौल में 10000, अटेली में 12570 और नांगल चौधरी में 11660 सरसों की खरीद की गई। वहीं नारनौल में 85000, अटेली में 7470 और नांगल चौधरी में 5500 क्विंटल सरसों का उठान किया गया।
विज्ञापन


नारनौल मंडी में अब तक गेंहू लेकर पहुंचा केवल एक किसान : गेंहू की खरीद गत एक अप्रैल से शुरू की गई थी, लेकिन गेंहू के बाजार भाव और एमएसपी में अधिक अंतर नहीं होने के कारण किसान गेंहू को सरकारी भाव पर बेचने में ज्यादा उत्साह नहीं दिखा रहे। खरीद शुरू होने के 21 दिन बीत जाने के बाद सोमवार को नारनौल मंडी में एक किसान करीब 21 क्विंटल गेंहू बेचने के लिए मंडी पहुंचा।
विज्ञापन

वर्जन
सरसों की खरीद की अंतिम तिथि 1 मई और गेंहू की खरीद के लिए अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित है। किसानों के पास सरसों बेचने के लिए 9 दिन बचे है, इसलिए समय रहते अपनी फसल को मंडी लेकर आएं ताकि खरीद बंद होने पर परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। -रूबी हुड्डा, मैनेजर, वेयर हाउस, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें