फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आने युवक की मौत

Sun, 26 Feb 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कोरियावास निवासी एक 19 वर्षीय युवक की शनिवार देर सायं अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस मृतक के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि गांव कोरियावास निवासी विजय बीए का छात्र था तथा नारनौल में कोचिंग करता था। शनिवार रात्रि करीब साढ़े आठ बजे वह मोटरसाइकिल द्वारा नारनौल से अपने गांव कोरियावास जा रहा था। अभी वह गांव से कुछ दूर ही था कि एक अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आस-पास के लोगों की सहायता से उपचार के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का रविवार को नारनौल के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा उसे परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें