फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो की गई जान

Sat, 23 Apr 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाली-लोहारू सड़क मार्ग पर गांव पथरवा के समीप शुक्रवार रात को सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार गत रात्रि करीब 8 बजे सूचना मिली थी कि लोहारू रोड पर सड़क हादसा हो गया है। जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई के ब्यान पर ट्रैक्टर ट्राली के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार राजेश कुमार पुत्र बिशंभर दयाल ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि शुक्रवार रात करीब 8 बजे वह अपनी बाइक से अपने घर लौट रहा था सामने की तरफ से सुनील निवासी ढाणी कुम्हरान और संजय निवासी जवाहर नगर बाइक पर सवार होकर कस्बे की ओर आ रहे थे। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली से उनकी भिड़ंत हो  गई। हादसे में दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सुचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को महेंद्रगढ़ सामान्य अस्पताल में भिजवाया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें