नारनौल-महेंद्रगढ़ मार्ग पर गांव पायगा के पास बाइक चालक की टाटा 407 की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के चाचा अनिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भतीजा ललित पुत्र संजय (19) निवासी पायगा बाइक से महेंद्रगढ़ जा रहा था कि जब वह गांव के मोड़ से हाईवे पर चढ़ा तो अचानक महेंद्रगढ़ से नारनौल की ओर जा रही टाटा 407 ने उसको टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर आए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के चाचा अनिल के ब्यान पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।