फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Thu, 12 May 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से वीरवार सुबह पुरानी मंडी निवासी 27 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। पुरानी मंडी निवासी 27 वर्षीय अमित कुमार की वीरवार सुबह श्याम मंदिर फाटक नंबर 45 के पास अज्ञात रेल गाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी पुलिस के आईओ कृष्ण कुमार ने बताया कि अल सुबह रेल गाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत होने की सूचना करीब 5:15 बजे वाली गाड़ी के ड्राईवर ने स्टेशन अधीक्षक को दी। उसके पश्चात रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


छानबीन करने पर पता चला की उक्त युवक पुरानी मंडी का रहने वाला है। जिसकी सूचना जेआरपी पुलिस ने पुरानी मंडी निवासी अमित के पिता कंवर सिंह को दी। इस संबंध में मृतक के पिता कंवर सिंह ने बताया कि उनका बेटा प्रतिदिन सुबह चार बजे उठकर रेलवे ट्रैक के पास बन रहे कारिडोर के ट्रैक पर दौड़ लगाता था। पता नहीं कैसे वह रेलवे लाइन पर पहुंच गया। उन्होंने बताया कि वह आर्मी की भर्ती की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें