फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गायनी वार्ड में एसी खराब, गर्मी में मरीज परेशान

Sat, 18 May 2024 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में गत चार-पांच दिनों से रोजाना तापमान में वृद्धि हो रही है। शहर के नागरिक अस्पताल के गायनी वार्ड में काफी दिनों से एसी खराब पड़े हैं। गायनी वार्ड में सबसे ज्यादा आवश्यकता होने के बाद भी एसी को ठीक नहीं करवाया जा रहा।
विज्ञापन

एसी खराब होने के कारण वार्ड में भर्ती गर्भवती को भारी परेशानियों का सामान करना पड़ रहा है। गर्मी में केवल पंखे के सहारे ही रहना पड़ता है। नागरिक अस्पताल के गायनी वार्ड में अभी कुछ महीनों पहले पेंट करवाया गया था, जिसके कारण एसी उतारे गए थे। एसी उतारने के बाद दोबारा से इन्हें ठीक तरह से नहीं लगवाया गया और इनकी सर्विस भी नहीं करवाई गई है। इससे गायनी वार्ड के एक कमरे में एसी चलता तो है, लेकिन ठंडी हवा नहीं देता है। गायनी वार्ड में प्रवेश करते ही बने कमरे में महिलाओं के लिए एक बड़ा कूलर भी लगा हुआ। यह कूलर बगैर पानी के चलता रहता है, जिससे बाहर की गर्म हवा आती रहती है। कूलर में पानी न होने के बारे में पता किया गया तो कुछ मरीजों के साथ लोगों ने बताया कि इस कूलर में कभी-कभी पानी डाला जाता है।

पर्ची कटवाने के लिए लाइन में लगे मरीज कर्मचारियों से कर रहे झगड़ा
मरीजों को पर्ची कटवाने के लिए लंबी लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। इसकी वजह से शुक्रवार को पर्ची काटने के लिए बैठी महिला कर्मचारी के साथ कर्मचारी झगड़ा भी करने लग गए थे। मरीजों का कहना है लंबी लाइन होने की वजह से गर्मी में खड़ा रहना बहुत मुश्किल है। ऐसे में पर्ची काटने वाले कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी करनी चाहिए।
विज्ञापन



गायनी वार्ड में जो एसी खराब है, उनको ठीक करवाने का कार्य शुरू करवा दिया गया है। गायनी वार्ड में नए एसी भी लगवाए जाएगे। गायनी वार्ड में भर्ती गर्भवती की सभी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। गर्मी को लेकर गायनी वार्ड में एसी, कूलर व पंखे सभी व्यवस्थाओं का ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

सर्वजीत थापर, चिकित्सा अधीक्षक नागरिक अस्पताल, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें