फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दो नए कोर्स व एक ट्रेड की यूनिट बढ़ाने को लेकर विभाग को लिखा पत्र

Sat, 18 May 2024 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:60- राजकीय औद्योगिक प्र​शिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़--स्रोत--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय मॉडल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में कोपा व पेंटर की कोई ट्रेड नहीं है। इसको लेकर आईटीआई की ओर से दोनों नए ट्रेडों को इस सत्र में शुरु करवाने को लेकर कौशल विकास विभाग पंचकूला को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

इसके अलावा विभाग को पीपीओ की एक यूनिट ओर बढ़ाने की भी मांग की गई है। संस्थान में वर्तमान में 41 यूनिट की 24 ट्रेड़े चल रही हैं। जिले में 11 आईटीआई है। इन सभी में कोपा की ट्रेड चल रही है, लेकिन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शुरू से ही यह ट्रेड नहीं है। महेंद्रगढ़ आईटीआई में 10 से 15 किलोमीटर तक के 20 से 30 गांवों के विद्यार्थी कम्प्यूटर कोर्स करने के लिए शहर में आते हैं। युवा व युवतियों को निजी संस्थानों में 20 हजार रुपये सालाना खर्च करके कम्प्यूटर का कोर्स करने को मजबूर होना पड़ रहा है। अगर महेंद्रगढ़ आईटीआई में कोपा ट्रेड शुरू हो जाती है तो युवक व युवतियों को काफी फायदा मिल सकेगा।
ये ट्रेड शुरू करवाने करवाने का भेजा पत्र
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़, मालड़ा व सेहलंग में नई ट्रेड शुरू करवाने को लेकर कौशल विभाग पंचकूला को पत्र लिखा गया है। इसके अलावा महेंद्रगढ़ आईटीआई में पीपीओ ट्रेड की यूनिट बढ़ाने की भी मांग की गई है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में पेंटर व कोपा, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मालड़ा बास में मोटर मैकेनिक, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सेहलंग में पेंटर और एमसीईए के नए कोर्स शुरू करवाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

इन आईटीआई में चल रही कोपा के कोर्स
राजकीय महिला आईटीआई महेंद्रगढ़, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मालड़ा, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान डेरोली अहीर, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोजावास, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सेहलंग में कोपा के कोर्स चल रहे हैं।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में नए सत्र में कोपा व पेंटर ट्रेड के नए कोर्स शुरू करवाने व पीपीओ की एक यूनिट ओर बढ़वाने को लेकर विभाग को पत्र लिखा गया है। अगर ये दोनों ट्रेड व यूनिट शुरू हो जाते है तो विद्यार्थियों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन

संदीप कुमार, इंचार्ज, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें