फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में आप होगी किंगमेकर : डॉ. मनीष यादव

Thu, 26 Sep 2024 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:73- गांव बुडीन में ग्रामीणों को संबो​धित करते आप प्रत्याशी डॉ. मनीष--स्रोत पीआरओ
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. मनीष यादव ने बुधवार को बलाना, ढ़ाढोत, सोहला, बोहरा की ढ़ाणी, बुडीन, बलायचा, पहाड़वास, निंबेहड़ा गांव प्रचार किया। कहा कि महेंद्रगढ़ में 45 सालों से केवल दो नेताओं ने राज किया है, लेकिन दोनों नेताओं ने क्षेत्र का विकास कराने की बजाय महेंद्रगढ़ को पिछड़े क्षेत्रों में धकेल दिया है। अब महेंद्रगढ़ की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। इस बार पार्टी किंगमेकर होगी। क्षेत्र के लोगों को केजरीवाल की नीतियां काफी पसंद आ रही है।
विज्ञापन

डॉ. मनीष यादव ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि क्षेत्र की जनता इस बार महेंद्रगढ़ की सीट आम आदमी पार्टी की झोली में डालेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी गरीब लोगों की पार्टी है। पार्टी जनता की सभी समस्याओं को समझती है। पार्टी की सरकार बनते ही 24 घंटे मुफ्त बिजली दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें