फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा में बनेगी कांग्रेस की सरकारः अनीता

Thu, 26 Sep 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-29अटेली में जनसभा को संबो​धित करती अनिता यादव।
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा में इस बार बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी। यह बात अटेली हलके से चुनाव मैदान में उतरी कांग्रेस प्रत्याशी अनीता यादव ने बुधवार को कनीना खंड के गांव चेलावास, धनौंदा, झाडली, खेड़ी तलवाना, अगिहार, पाथेडा, गुढा, रसूलपुर, कोका, सुंदरह व झिगावन में जनसभा में कही। कहा कि 10 साल से हरियाणा की जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से परेशान हो चुकी है। जिससे अब छुटकारा पाने का समय आ गया है।
विज्ञापन

अनिता ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में हरियाणा विकास के क्षेत्र में नंबर वन प्रदेश था, लेकिन 10 वर्षों में अपराध बढ़े हैं। कांग्रेस की सरकार बनने पर युवाओं को स्थायी रोजगार मिलेगा। कनीना को सब डिवीजन का दर्जा देना कांग्रेस की नीतियों में शामिल था। सरकार बनने के बाद अटेली को भी उपमंडल का दर्जा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें