फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बस में पुलिसकर्मी बताकर युवक ने चालक परिचालक के साथ की बदतमीजी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल से दिल्ली जा रही रोडवेज बस में एक युवक ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर बिना टिकट सफर किया। उसने चालक और परिचालक से बदतमीजी की जिससे बस करीब 15 से 20 मिनट देरी से दिल्ली पहुंची। इसका एक सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

बता दें कि युवक रेवाड़ी के कुंड के पास बस में चढ़ा। उसने खुद को पुलिसकर्मी बताया और कुंड बस स्टॉप पर बस न रोकने पर सवाल किया। युवक पुलिस की वर्दी में नहीं था। चालक के अनुसार, युवक ने मोबाइल से उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। परिचालक ने जब उसका आईकार्ड मांगा तो युवक ने नहीं दिखाया। परिचालक की ओर से वीडियो बनाने पर उसने चेहरा छिपाया और मोबाइल छीनने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें