फोटो संख्या:62- नेशनल हाइवे 152डी पर सड़क हादसे में खड़ी ट्रक--स्रोत-- पुलिस
महेंद्रगढ़। नेशनल हाईवे 152 डी पर शनिवार सुबह हादसे में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
बुचावास से दादरी की तरफ लगभग एक किलोमीटर दूरी पर चलते ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में सेकेंड ड्राइवर तीस वर्षीय कालाराम निवासी खनौरी मंडी संगरूर पंजाब की मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक रमेश कुमार पंजाब निवासी को मामूली चोटे आई। मृतक कालाराम के दो बच्चे हैं, छह साल की बेटी और पांच साल का बेटा।
बताया जा रहा है कि हादसे के समय ट्रक पंजाब से महाराष्ट्र की ओर जा रहा था। घटना शुक्रवार देररात करीब दो बजे हुई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सरकारी अस्पताल महेंद्रगढ़ में लाया गया। पंजाब से पहुंचे परिजनों की शिकायत पर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।