फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कुएं में गिरे युवक की मौत, बचाने के लिए कूदा साथी घायल

Tue, 24 Feb 2026 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 20इस कुएं में गिरा था युवक। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर के मोहल्ला महल मिश्रवाड़ा में एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। उसे बचाने के लिए छलांग लगाने वाला दूसरा युवक घायल हो गया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला महल मिश्रवाड़ा में जनस्वास्थ्य विभाग का एक बूस्टिंग स्टेशन गंदे नाले के पास छोटा बड़ा तालाब की ओर बना हुआ है। इस बूस्टिंग स्टेशन पर अकसर मोहल्ला महल व मिश्रवाड़ा के लोग बैठे रहते हैं।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब दस बजे रविदास मंदिर के पास रहने वाला महेश कुमार और मोहल्ला मिश्रवाड़ा का सुखीराम अन्य युवकों के साथ बैठे थे। इस दौरान महेश पुराने कुएं के पास चला गया। वहां संतुलन बिगड़ने ने वह कुएं में गिर गया।
विज्ञापन

महेश को कुएं में गिरता देख उसे बचाने के लिए सुखीराम ने कुएं छलांग लगा दी। वहां मौजूद अन्य लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को कुएं से बाहर निकाला। इस घटना में महेश की मौत हो गई। महेश को नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वर्जन

शहर के मोहल्ला मिश्रवाड़ा में एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है।-मुकेश कुमार, थाना प्रभारी, शहर थाना नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें