फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आभूषण और बर्तन-फर्नीचर में एक-एक करोड़ का कारोबार

विज्ञापन
फोटो संख्या:63- बर्तन की दुकान  से बर्तन खरीदते ग्राहक--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। धनतेरस पर शहर के बाजारों में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी। शुभ मुहूर्त में लोगों ने सोने-चांदी के गहने, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान और वाहन खरीदे। व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र बंटी के अनुसार इस बार धनतेरस पर शहर में पांच करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है जो पिछले साल की तुलना में बेहतर है।
विज्ञापन

शहर के पांच बड़े कार शोरूमों में 70 वाहनों की बुकिंग हुई जबकि छह दोपहिया शोरूमों पर 150 से ज्यादा वाहन बुक हुए। पहले से बुकिंग करवा चुके ग्राहक डिलीवरी लेने भी पहुंचे। पांच ट्रैक्टर शोरूमों से 25 से अधिक ट्रैक्टर किसान घर ले जाएंगे। सर्राफा बाजार में 50 से ज्यादा दुकानों और शोरूमों पर सोने-चांदी के गहनों के साथ कम बजट वाली लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की खूब मांग रही।
बर्तन बाजार में क्वालिटी की मांग
दस से अधिक बर्तन शोरूमों पर लोगों ने परंपरा के अनुसार पीतल, स्टील और तांबे के बर्तन खरीदे। दुकानदारों के अनुसार इस बार लोगों की रुचि क्वालिटी वाले बर्तनों की ओर ज्यादा रही। बाजार आकर्षक लाइटिंग से सजे रहे और व्यापारियों ने डिस्काउंट व ऑफर भी दिए।
विज्ञापन

भीड़ संभालने को पुलिस तैनात, फिर भी जाम
पुलिस ने प्रमुख चौक-चौराहों और बाजारों में जवानों की तैनाती की। आईटीआई रोड, बालाजी चौक, भगवान परशुराम चौक, मसानी चौक और रेलवे रोड पर बैरिकेडिंग लगाई गई। राइडर पुलिस बाजार में गश्त करती रही और जेबकतरों पर नजर रखने के लिए सिविल वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात रहे। इसके बावजूद बड़े वाहनों की आवाजाही बनी रही।

फोटो संख्या:63- बर्तन की दुकान  से बर्तन खरीदते ग्राहक--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें