फोटो नंबर- 21लकडी व तलवार बाजी के करतब दिखाते गटका अखाड़ा पार्टी। स्रोत : संस्था
नारनौल। अग्रवाल सभा के 63वें तीन दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को शहर में महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली गई। फूलों से सजे रथ पर सवार महाराजा अग्रसेन की झांकी और ड्रोन से हुई पुष्प वर्षा देखने के लिए सड़कों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
सुबह 7 बजे हवन-यज्ञ से कार्यक्रमों की शुरुआत हुई जिसके बाद अग्रसेन चौक पर माल्यार्पण, ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और लकी ड्रा आयोजित हुए। लकी ड्रा में फ्रिज, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव और लॉकर पुरस्कार दिए गए।
दोपहर सभा भवन से शुरू हुई शोभायात्रा मुख्य आकर्षण रही। दिल्ली, सोनीपत और अटेली के बैंड, ताशा पार्टियां, ब्रज नगाड़ा, गतका अखाड़ा, महाकाल बारात, विंटेज गाड़ियां, बग्गियां और 18 गोत्रीय युवराजों की अगुवाई ने सबका मन मोहा।
मुख्य अतिथि नवीन गोयल सहित प्रधान प्रेमचंद गुप्ता, संयोजक अमित सिंघल, राधे मोहन गुप्ता, सूरज अग्रवाल, रवि गर्ग समेत सभा के पदाधिकारी व अनेक लोग उपस्थित रहे।