फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रेवाड़ी रूट पर शाम को बसों के संचालन की बनाई जा रही योजना

Wed, 05 Nov 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। अब जयपुर-रेवाड़ी जाने वाले यात्रियों को परेशानी नहीं होगी। अब नारनौल डिपो की तरफ से रेवाड़ी और जयपुर रूट के लिए बस के संचालन की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन

इस समय दिल्ली व रेवाड़ी रूट पर करीब 40 बसों का संचालन किया जाता है, लेकिन शाम के समय रेवाड़ी व दिल्ली से नारनौल आते हुए यात्री भार अधिक रहता है। इसके मद्देनजर यात्री अनेक बार शाम के समय बस के संचालन को बढ़ाने की मांग कर चुके हैं।
सीआई सतीश कुमार ने बताया कि रूट का निरीक्षण कर शाम के समय बस के संचालन को बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 25 नई बस आने के बाद रेवाड़ी सहित कई नजदीकी रूट का निरीक्षण किया जाएगा। वहीं आवश्यकता अनुसार विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया जा रहा है। गौरतलब है कि रूट का सर्वे कर बस की आय व व्यय का निरीक्षण किया जाता है और व्यय से अधिक आय होती है तो बस का संचालन बढ़ाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें