फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 10.81 करोड़ से पशुओं के लिए बनेगा नया मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल

Wed, 12 Mar 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-01रेवाड़ी रोड ​स्थित पशु पालन विभाग कार्यालय।
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल के विधायक व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव ने सोमवार को हरियाणा विधानसभा में महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में पशुओं के लिए मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

इनकी मांग पर प्रदेश के पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने सदन को बताया कि महेंद्रगढ़ जिले की नारनौल विधानसभा क्षेत्र में स्थित सीमन बैंक परिसर में लगभग 7 एकड़ जमीन पर 10 करोड़ 81 लाख रुपये की लागत से इसी वर्ष पशुओं के लिए मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ कर दिया जाएगा।

पशुओं से संबंधित बीमारियों के आधुनिक उपकरणों से ऑपरेशन चिकित्सकों की टीम द्वारा किए जाएंगे। पशु मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल दक्षिणी हरियाणा का पहला हॉस्पिटल होगा। इससे पहले दक्षिण हरियाणा का किसान व अन्य पशुपालक अपने पशुओं को ऑपरेशन के लिए हिसार लेकर जाता था। उक्त पशु मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल से महेंद्रगढ़ जिले के साथ-साथ राजस्थान प्रदेश के साथ लगते जिले अलवर, कोटपुतली, झुंझुनू व सीकर के किसानों व पशुपालकों को भी फायदा मिलेगा। पिछले दो वर्षों से नारनौल के विधायक व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव नारनौल में मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने के लिए प्रयासरत थे। आखिर उनका प्रयास सफल हुआ। सोमवार को हरियाणा के पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने नारनौल में 10 करोड़ 81 लाख रुपये की लागत से पशु मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने की सदन में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें