फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शहर में 12 करोड़ से तैयार होगा बहुउद्देशीय ऑडिटोरियम

Sat, 19 Apr 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 2नारनौल में बनने वाला बहुउद्देशीय ऑडिटोरियम।स्रोत: डीआईपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। नगर परिषद नारनौल की ओर से शहर में 12 करोड़ की लागत से बहुउद्देशीय ऑडिटोरियम का निर्माण कराया जाएगा। इसकी लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही थी। ऑडिटोरियम का शिलान्यास इसी माह के अंत तक होने की संभावना है।
अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नगर आयुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि ऑडिटोरियम के निर्माण से युवाओं को सांस्कृतिक मंच मिलेगा। साथ ही जन सामान्य को भी इसका लाभ मिलेगा। तकरीबन एक साल में पूरा होने वाली इस परियोजना पर 12 करोड़ रुपये की लागत आएगी। उन्होंने बताया कि यह ऑडिटोरियम नारनौल-महेंद्रगढ़ रोड पर नसीबपुर में हाउसिंग बोर्ड के पास तकरीबन 8760 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनाया जाएगा। ऑडिटोरियम में 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। आम जनता की सुविधा के लिए स्थान ऐसा चुना गया है, जिसकी रेलवे स्टेशन से दूरी 5 किलोमीटर और बस स्टैंड से दूरी केवल 3.2 किलोमीटर है।
विज्ञापन

यह बहुउद्देशीय ऑडिटोरियम दो मंजिल का होगा, जिसमें विभिन्न प्रकार की सुविधाएं आम जनता को दी जाएंगी। भू-तल पर एक मल्टीपर्पज हॉल, स्टेज, वीआईपी रूम, ग्रीन रूम, प्रशासनिक कक्ष और विश्राम कक्ष जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसके साथ ही प्रथम तल पर स्टोर रूम, किचन, कैफेटेरिया और बैठने की व्यवस्था की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इसमें सोलर पैनल, क्यूबिकल टॉयलेट्स आदि का प्राविधान रखा गया है। प्रथम तल के हाल में 300 से 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था भी होगी। इसके साथ ही ऑडिटोरियम में पब्लिक एंट्री, वीआईपी एंट्री और वाहनों के पार्किंग की बेहतरीन व्यवस्था होगी। उन्होंने बताया कि इसमें पर्यावरण मानकों का ध्यान भी रखा गया है, जिसमें बिल्डिंग के आस पास हरे भरे पार्क बनाए जाएंगे। इस बहुउद्देशीय ऑडिटोरियम का लाभ आम जनता को मिलेगा और शहर के सांस्कृतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, अकादमिक सेमिनार, सम्मेलन इत्यादि सामूहिक रूप से आयोजित किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

वर्जन
ऑडिटोरियम का कार्य पूरी गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। इसे बनाने का कार्य किसी योग्य ठेकेदार को ही दिया जाएगा जो ठेकेदार निर्धारित मानकों को पर खरे उतरेंगे यह कार्य उनको ही दिया जाएगा। किसी भी तरह की पारदर्शिता से समझौता नहीं किया जाएगा।-डॉ. आनंद कुमार शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त व जिला नगर आयुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें