फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दिल्ली की रैली के लिए महेंद्रगढ़ से उमड़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम

विज्ञापन
फोटो नंबर-33दिल्ली रैली में पहुंची नारनौल कांग्रेस पार्टी की ​महिलाएं। स्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित मार्च और रैली में शामिल होने के लिए महेंद्रगढ़ जिले से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली गए। राहुल गांधी के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों नारनौल, महेंद्रगढ़, अटेली और नांगल चौधरी में कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं की अगुवाई कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, नारनौल विधायक मंजू चौधरी, पूर्व सीपीएस राव दान सिंह और अनिता यादव ने की। इनके साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर झुकिया, महिला जिला अध्यक्ष डॉ. राजवती और नारनौल ब्लॉक अध्यक्ष मनपाल पटीकरा सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी दिल्ली पहुंचे।
रवाना होने से पहले विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर रैली में भागीदारी की तैयारी की। इसके बाद सभी अपने-अपने वाहनों में सवार होकर काफिलों के रूप में दिल्ली पहुंचे।
विज्ञापन

पार्टी नेताओं ने कहा कि रैली में महेंद्रगढ़ जिले की बड़ी भागीदारी संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की आवाज बुलंद करेंगे। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने से पार्टी संगठन में उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें