फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पोर्टल की गड़बड़ी में उलझे किसान, घर में पड़ा बाजरा, भावांतर का नहीं मिल रहा लाभ

विज्ञापन
फोटो नंबर- 16नई अनाज मंडी में लगी बाजरे की ढेरी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। जिले में ई-खरीद पोर्टल पर डाटा अपडेट न होने से किसानों को भावांतर योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। गांव सलूनी के किसान दुलीचंद ने खेत में सिर्फ बाजरा उगाया था, लेकिन सत्यापन में आधी जमीन पर कपास दर्शा दिया गया। उन्होंने कई बार तहसील कार्यालय में शिकायत की, पर समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

कई किसानों ने एमएफएमबी पोर्टल पर ज्यादा जमीन का डाटा अपडेट करवाया है, लेकिन ई-खरीद पोर्टल पर केवल आधी जमीन का ही सत्यापन हुआ है। इस कारण वे पूरा बाजरा भावांतर पर नहीं बेच पा रहे। किसानों का कहना है कि पोर्टल की तकनीकी खामी और गिरदावरी में लापरवाही का नुकसान उन्हें उठाना पड़ रहा है। थक-हारकर अब वे सरसों की बिजाई में लग गए हैं, जबकि बाजरा घर में पड़ा है।
भावांतर के तहत बाजरा खरीद को एक माह बीत चुका है। अब तक जिले की 6 मंडियों में करीब 11 लाख क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है। बाजार भाव 2300 से 2500 रुपये के आसपास है। लेकिन जिन किसानों का डाटा अपडेट नहीं है, उनके गेटपास जारी नहीं हो रहे।
विज्ञापन

उन्हें न भावांतर मिल रहा है और न ही वे बाजार भाव पर बाजरा बेच पा रहे हैं। खरीद बंद होने के बाद भाव गिरने की आशंका है, ऐसे में किसानों पर दोहरी मार पड़ सकती है।
बाक्स
मैंने 2 एकड़ में बाजरा उगाया और पोर्टल पर पंजीकरण भी करवाया लेकिन गिरदावरी में 1 एकड़ में कपास दिखा दिया गया। समझ नहीं आ रहा कि बाजरा बेचूं, खाद की लाइन में लगूं, सरसों बोऊं या तहसील के चक्कर काटूं।-दुलीचंद, किसान, सलूनी
बाक्स
3 एकड़ में बाजरा उगाया, पर केवल 2 एकड़ का सत्यापन हुआ। शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हुआ। -दिलेर सिंह, किसान, मांदी
वर्जन
जिले में करीब 1.50 लाख एकड़ में बाजरे की फसल का सत्यापन हो चुका है। जिन किसानों को समस्या है, वे तहसील कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएं। दस्तावेजों की जांच के बाद समाधान किया जाएगा। -राकेश कुमार, डीआरओ, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें