फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 38वें दिन भी भजन-कीर्तन और परिक्रमा से गूंजा आश्रम परिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
सेहलंग। गांव स्याणा स्थित ऐतिहासिक ढाब आश्रम में बाबा सुन्दर पुरी महाराज की 41 दिवसीय पंच धूणी तपस्या 38वें दिन में प्रवेश कर गई है। यह तपस्या 13 मई से शुरू हुई थी और 22 जून तक चलेगी। प्रतिदिन सुबह 10:15 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक बाबा पंच धूणी के बीच बैठकर कठोर साधना कर रहे हैं।
विज्ञापन

तपस्या स्थल पर रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। 38वें दिन भी सैकड़ों महिलाओं और भक्तों ने पंच धूणी की परिक्रमा की और क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि व लोककल्याण की कामना की। आसपास के गांवों से आए लोगों ने भजन-कीर्तन कर धार्मिक माहौल बनाया।
महंत श्रद्धानंद महाराज ने कहा कि तप, त्याग और साधना हमारी संस्कृति की पहचान हैं। ऐसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं और नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ते हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर मास्टर रामपत सैन, सत्यनारायण पुरी महाराज और चांगरोड की भजन मंडली ने भजनों की प्रस्तुति दी। ढाब आश्रम परिसर में कई श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का सहयोग लगातार मिल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें