फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 24 जून को गांव गढ़ी खुडाना में होगा कवि सम्मेलन

Mon, 23 Jun 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:65-आशु कवि पंडित गणपत राम की पुण्यति​थि पर कवि सम्मेलन को लेकर गांव गढ़ी खुड़ाना मे
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। आशु कवि पंडित गणपत राम की 16 वीं पुण्यतिथि पर 24 जून को गांव गढ़ी खुडाना में पंडित गणपत राम स्मृति स्थल गढ़ी में सांग एवं लोक कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

पंडित गणपत राम लोक संस्कृति मंच के अध्यक्ष रविदत्त महाशय, सचिव मनोज गौतम ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी को लेकर पंडित गणपत राम स्मृति स्थल गढ़ी पर बैठक कर युवा मंडल एवं कमेटी के सदस्यों को जिम्मेदारियों दी गईं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में चुने हुए प्रसिद्ध लोक कवियों की प्रस्तुतियां होगी। इसके बाद सांगी सुभाष प्रचारी द्वारा हरियाणवी सांग किया जाएगा। लोक कवि सम्मेलन में महेंद्रगढ़ हलके के विधायक कंवर सिंह यादव मुख्य अतिथि रहेंगे।
पूर्व जिला प्रमुख सुरेंद्र कौशिक जिला अध्यक्ष इंडियन नेशनल लोकदल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी योगेश शास्त्री, बीजना गांव के समाजसेवी चतुर्भुज भारद्वाज एवं राठीवास गांव के शुभराम शर्मा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का प्रचार प्रसार और तैयारी जोरों पर की जा रही हैं। कार्यक्रम का प्रबंधन युवा मंडल करेगा। कार्यक्रम में राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा से काफी कवि एवं काव्य प्रेमियों को आमंत्रित किया गया है। सांग में भी अच्छे कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में गणपत राम लोक संस्कृति मंच के अध्यक्ष रविदत्त महाशय, कोषाध्यक्ष हनुमान शर्मा, मनोज शर्मा, राहुल भारद्वाज ज्योतिष आचार्य, हरि सिंह गुर्जर, युवा मंडल प्रभारी महा सिंह तंवर, मनोज गौतम सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें