फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: समर एडवेंचर कैंप के लिए विद्यार्थियों व शिक्षकों का दल मनाली के लिए रवाना

Fri, 05 Jul 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकुला के तत्वाधान में गत दिवस कक्षा 9वीं से 12वीं कक्षा के राजकीय स्कूलों के मेधावी छात्राओं का दल समर एडवेंचर कैंप के लिए मनाली (हिमाचल प्रदेश) के लिए रवाना हुआ। एपीसी हरमेंद्र यादव व डाॅ. विक्रम सिंह ने बस स्टैंड से दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार चौहान ने बताया कि इस दल में जिले के 100 विद्यार्थी व 4 एस्कोर्ट शिक्षक आरती यादव, विक्रम सिंह, विजय सिंह व पूनम शामिल हुए हैं। यह दल पहले पंचकूला पहुंचेगा, इसके बाद अन्य जिलों के प्रतिभागियों के साथ मनाली के लिए रवाना होगा। इन विद्यार्थियों को 8 जुलाई तक विभिन्न खेल व साहसिक गतिविधियों में शामिल किया जाएगा। इनमें ट्रेकिंग, रोक क्लानिंग, वैली कोसिंग, रिवर कोसिंग, बाधा कोसिंग, राइफल शूटिंग, तीर अंदाजी, पर्वतारोहण जैसे एडवेंचर शामिल है। साथ ही इन विद्यार्थियों को प्रकृति एवं पर्यावरण की जानकारी मिलेगी। वहीं हिमाचल की संस्कृति व विरासत के अध्ययन का मौका मिलेगा। सांस्कृतिक गतिविधियों के मेलजोल से इन विद्यार्थियों को कैंप फायर में भाग लेने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों में एक तरफ दूसरे प्रदेशों की सांस्कृतिक विरासत को समझने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें