फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: समाधान शिविर में डीसी ने लिया कड़ा संज्ञान, खुद पहुंचीं गुवानी गांव

Thu, 04 Jul 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। समाधान शिविर में वीरवार को ग्राम पंचायत गुवानी की ओर से पेयजल के संबंध में रखी गई समस्या पर उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों को 48 घंटे में पेयजल पाइप लाइन को जोड़ने का आदेश दिया।
विज्ञापन

इसके बाद शाम को स्थिति जानने के लिए उपायुक्त ने खुद गुवानी गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया व सरपंच व मौजिज लोगों के साथ बैठक की। दरअसल वीरवार को लगे समाधान शिविर में गुवानी के सरपंच तथा अन्य मौजूद लोगों ने गांव में पेयजल समस्या की बात रखी। सरपंच ने बताया कि कनेक्शन ना होने के कारण गांव में लगभग 200 घरों में पेयजल की बड़ी समस्या है। इस पर डीसी ने अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए। डीसी ने ग्राम पंचायत द्वारा बिछाई गई पेयजल लाइन को पब्लिक हेल्थ के ट्यूबवेल से कनेक्शन के निर्देश दिए। समाधान शिविर में हुए इस त्वरित समाधान से ग्रामीण खुश नजर आए। उपायुक्त ने सरपंच के साथ बैठक कर गांव की अन्य समस्या के बारे में भी जानकारी ली। डीसी ने कहा कि ग्रामीण विकास की दिशा में पंचायतें सरकार के साथ कदम मिलाते हुए आगे बढ़ें। सरकार व जिला प्रशासन हर मामले में उनके साथ है। उन्होंने हरियाणा सरकार द्वारा सरपंचों की शक्तियों को बढ़ाने के बारे में भी जानकारी दी।
इस मौके पर ग्रामीणों ने महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती के लिए भी पेयजल पाइपलाइन बिछाने की मांग रखी। इसके अलावा पशु अस्पताल की चार दीवारी बनाने की मांग रखी। वहीं अधूरे पड़े रोड को डीसी ने तुरंत शुरू करवाने के निर्देश दिए। डीसी ने पौधारोपण अभियान को जोर शोर से चलाने को कहा। उन्होंने कहा कि गांव को हरा भरा बनाने में सभी ग्रामीण भागीदारी निभाएं। इस मौके पर सीटीएम मंजीत सिंह, पब्लिक हेल्थ के एक्सईएन प्रदीप कुमार, बीडीपीओ नवदीप सिंह, सरपंच रीना देवी, दिनेश कुमार के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें