फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मां कुष्मांडा की मुस्कान की एक झलक ने किया ब्रह्मांड का निर्माण

विज्ञापन
फोटोक संख्या:62- माता भूरा भवानी मंदिर में निशान लेकर पहुंचे श्रद्धालु--स्रोत- आयोजक - फोटो : बीएसए कार्यालय
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन द्वितीय और तृतीय तिथि एक होने के कारण सोमवार को माता भूरा भवानी मंदिर सिसोठ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्माचारिणी और तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की एक ही दिन पूजा की गई। वहीं, शहर से लेकर गांवों के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिर की महंत शक्तिनाथ महाराज ने बताया कि माता के दूसरे व तीसरे स्वरूपों को इनको ज्ञान, तपस्या और वैराग्य की देवी माना जाता है। कठोर साधना करने की वजह से और ब्रह्म में लीन रहने की वजह से इनको ब्रह्मचारिणी कहा जाता है।
विज्ञापन

मंहत शक्तिनाथ ने कहा कि मां के चौथे स्वरूप में कुष्मांडा की पूजा की जाएगी। मान्यता है कि मां कुष्मांडा ने अपनी मुस्कान से ब्रह्मांड की रचना की थी। दुर्गा मां के इस रूप की आराधना करने से देवी आशीष प्रदान करती हैं और सभी दुखों का नाश होता है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, मां कुष्मांडा की मुस्कान की एक झलक ने पूरे ब्रह्मांड का निर्माण किया। इन्हें अष्टभुजा देवी के रूप में भी जाना जाता है। मंदिर कमेटी के प्रधान संदीप यादव, कमेटी सदस्य मुकेश चौहान ने बताया कि नवरात्रों में मंदिर में महंत शक्तिनाथ महाराज के सानिध्य में प्रतिदिन सुबह शाम आरती की जाती है। शहर एवं आसपास के गांवों से महिलाएं ध्वजा लेकर माता रानी के जयकारों के साथ पैदल ही दरबार में पहुंच रही हैं।

फोटोक संख्या:62- माता भूरा भवानी मंदिर में निशान लेकर पहुंचे श्रद्धालु--स्रोत- आयोजक- फोटो : बीएसए कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें