फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई मंडी में होगा किसान भवन का निर्माण : बाबूलाल

विज्ञापन
फोटो 11चेयरमैन बाबूलाल यादव का अभिनंदन करते सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी। संस्था - फोटो : खेममऊ गांव में रमेश की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।
विज्ञापन
नारनौल। नई मंडी में किसानों के लिए किसान भवन का निर्माण के लिए प्रस्ताव पास हो गया है। साथ ही नई मंडी में खानपान के लिए कैंटीन की व्यवस्था भी की जाएगी ताकि आगामी सीजन में फसल लेकर आने वाले किसानों के लिए सुविधा हो।
विज्ञापन

साथ ही उनकी फसल को सुविधापूर्वक लेने के लिए उचित प्रबंध किया जाएगा। ताकि किसानों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। यह जानकारी नारनौल मार्केट कमेटी के चेयरमैन बाबूलाल यादव ने सामाजिक संस्थाओं के साथ चर्चा में दी।
प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि कुछ सामाजिक संस्थाओं व शहर के गणमान्यजनों का एक प्रतिनिधिमंडल चेयरमैन बाबूलाल यादव के निवास पर उन्हें बधाई देने के लिए पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने मार्केट कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष बाबूलाल को शॉल ओढाकर अभिनंदन किया और शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर समाजसेवी संजय सैनी, अखिल भारतीय साहित्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र भारद्वाज, कैलाश विकास नगर समिति के सचिव प्रवक्ता नरोत्तम सोनी, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान भीमसेन शर्मा आदि ने चेयरमैन ने मार्केट कमेटी से संबंधित नई मंडी में सफाई व्यवस्था और अन्य व्यवस्था प्रबंधन व कमेटी के पार्क आदि को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें