फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बच्चे को कुत्ते ने काटा मालिक पर केस दर्ज

Sun, 28 Sep 2025 03:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांव बोचडिया में सात साल के एक लड़के को पालतू कुत्ते ने काट लिया। चाचा की शिकायत पर पुलिस ने कुत्ता मालिक के खिलाफ केस दर्ज लिया है।
विज्ञापन

गांव बोचड़िया निवासी ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि भतीजा जयंत बीते दिन घर से गांव में काम के लिए जा रहा था कि पड़ोसी राजबीर के पालतू कुत्ते ने कमर पर काट लिया। इसके बाद भी कुत्ता हमला करता रहा। इससे जयंत लहूलुहान हो गया। उसके चिल्लाने पर वे दौड़कर आए और कुत्ते को भगाया।
विज्ञापन

वहीं राजबीर के घर से बच्चे को बचाने के लिए कोई नहीं आया। उन्हाेंने डायल 112 पर फोन करके पुलिस बुलाई। वहीं एंबुलेंस की सहायता से बच्चे को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। शिकायत में बताया गया है कि उन्होंने राजबीर के परिवार को कई बार बताया था कि यह कुत्ता उनके पीछे पड़ता है, फिर भी उन्होंने न तो कुत्ते को घर में बांधा न ही उसको काटने से रोका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें