फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 255 सीटें, महिला आईटीआई में 68 सीटें रिक्त

Sun, 28 Sep 2025 03:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिले के लिए तीन दिन शेष हैं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 255 सीटें और राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान 68 सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन

कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से दाखिले की 30 सितंबर तक अंतिम दिन है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य महावीर सिंह ने बताया कि कौशल विकास एवं औद्योगिक संस्थान की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिला के लिए 30 सितंबर अंतिम दिन निर्धारित किया गया है।
शनिवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 15 और राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पांच छात्राओं ने दाखिला लिया है। दाखिले के लिए तीन दिन शेष हैं। इच्छुक विद्यार्थी संस्थान में दाखिला ले सकते हैं। राजकीय औद्याेगिक प्रशिक्षण संस्थान में 662 सीटों पर 437 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। 255 सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन

वहीं राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 205 सीटों 137 छात्राओं ने दाखिला लिया है। 68 सीटें रिक्त हैं। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा वेल्डर, शीट मेटल, सेमीकंडक्टर, सोयल टेस्टिंग (मृदा परीक्षण), ट्रैक्टर, डीएमसी, वुड वर्क टेक्निशियन में सीटें रिक्त हैं। वहीं सबसे कम इलेक्ट्रोनिक्स मशीन, एमएमवी, स्टेनो हिंदी, आर एंड एसी, पीपीओ, ड्राफ्टमैन, व कोपा में सीटें रिक्त हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी विद्यार्थी को कोई परेशानी आती है तो संस्थान में आकर जानकारी प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन

इंसेट
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में ट्रेडवार रिक्त सीटों की स्थिति
ट्रेड सीटें रिक्त सीटें
वुड वर्क टेक्निशियन 24 12
वेल्डर 80 48
टर्नर 40 19
टीपीईएस 24 08
स्टेनों हिंदी 24 01
सोयल टेस्टिंग 24 15
सीट मेटल 40 31
सेमीकंडक्टर 24 24
आर एंड एसी 24 05
प्लंबर 24 08
पीपीओ 20 05
एमसीईए 24 09
ट्रैक्टर 40 13
एमएमवी 24 01
मशीनिष्ट 40 08
फाउंडरीमैन 24 07
फिटर 40 10
इलेक्ट्रोनिक्स मशीन 24 02
डीएमसी 24 17
ड्राफ्टमैन 20 06
कोपा 24 06
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें