फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सफाई कर रहे मजदूर की क्रशर मशीन में गिरने से मौत

Sat, 28 Mar 2026 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:54 शहर ​स्थित अस्पताल में मृतक के शव का इंतजार करते परिजन व क्रशर संचालक। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव जेरपुर मांडोला स्थित श्रीश्याम क्रशर पर शुक्रवार की सुबह मशीन की सफाई करते क्रशर मशीन में गिरने से घायल श्रमिक मध्यप्रदेश के अनूपपुर के गांव बांधामार निवासी रामफल (22) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


रामफल के फुफेरे भाई भोलू ने बताया कि वह जेरपुर मांडोला स्थित श्रीश्याम क्रशर पर काम करता है। इसी क्रशर पर उनका ममेरा भाई रामफल भी काम करता था। शुक्रवार की सुबह रामफल मशीन की सफाई करने के लिए रोड़ियों के ढेर पर चढ़ गया। कुछ देर तक वह सफाई करता रहा। इसी बीच उसका पैर रोड़ियों पर फिसल गया।
इसके चलते वह क्रशर मशीन में गिर गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर उन्होंने अन्य लोगों की मदद से क्रशर बंद किया और रामफल को निकाला। रामफल को लेकर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में आए जहां चिकित्सकों ने रामफल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोलू के बयान पर सतनाली थाना पुलिस ने कार्रवाई की है और परिजनों ने भी कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें