फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कचरा उठान के लिए 60 लाख का बजट मंजूर, बंदरों से निजात दिलाने के प्रस्ताव पर नहीं बनी सहमति

Tue, 11 Feb 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:71- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में बैठक करते नगर पालिका प्रधान व अ​धिकारी--संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगर पालिका (नपा) में सोमवार को वित्तीय बैठक में 90 लाख रुपये के चार प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। शहर में कूड़ा उठान, हुडा पार्क के रखरखाव व बेसहारा गोवंश को गोशालाओं में पहुंचाने सहित कुल पांच प्रस्ताव रखे गए। इन प्रस्तावों में चार प्रस्तावों को वित्तीय कमेटी की ओर से स्वीकृति प्रदान की गई। शहर में बंदरों से निजात दिलाने के लिए प्रस्ताव पर आगामी बैठक में विचार-विमर्श करने पर कमेटी सदस्यों की सहमति बनी।
विज्ञापन

बैठक मे अस्थायी कूड़ा कलेक्शन के ठेके को बढ़ाने पर विचार विमर्श किया गया। शहर में ठेके पर अस्थायी रूप से सफाई करवाई जा रही है। इसकी छह फरवरी को समय सीमा खत्म होने के कारण शहर में गंदगी से परेशानी बढ़ने लगी है। नपा कर्मचारियों की मदद से कुछ स्थानों से कूड़ा उठाया गया। जिम्मेदारों ने जनहित व आमजन की समस्या को देखते हुए एफसीसी की बैठक में समय सीमा को बढ़ा दी है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से कूड़ा उठाने के लिए वर्तमान में कार्य कर रही फर्म की समय अवधि छह फरवरी से बढ़ाकर पांच मार्च तक की गई। बंदरों को पकड़ने के प्रस्ताव पर सहमति नहीं बनी उसे लंबित छोड़ दिया। बैठक में प्रधान रमेश सैनी, उपप्रधान मंजू कौशिक, वार्ड नंबर विष्णु कुमार, सरिता राठी, एमई संजोग शर्मा, जेई नवदीप, लेखाकार सुरेंद्र मौजूद रहे। -
नगर पालिका डीसी रेट पर लगाएगी वाहन
नगर पालिका के पांच टैंपों व तीन ट्रैक्टर हैं। सभी टैंपों व दो ट्रैक्टरों को कंडम घोषित कर दिया गया है जबकि एक ट्रैक्टर में टायर व इंजन खराब होने के कारण खड़ा है। नगर पालिका की ओर से बैठक में करीब 60 लाख रुपये से शहरी क्षेत्र में कूड़ा उठाने के लिए 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक बुलडोजर और लोडर डीसी रेट पर छह माह के लिए लगाने पर सहमति दी गई है।
विज्ञापन


पार्क में रखरखाव के लिए एनजीओ को दिया जाएगा ठेका
नगर पालिका की ओर शहर के एकमात्र हुडा पार्क में रखरखाव न होने के कारण बदहाल हो रहा है। पार्क में झूले व चाहरदीवारी टूटी पड़ी है। बड़ा व छोटा फव्वारा, लाइट खराब पड़ी है। लोगों को रात के समय अधिक परेशानी उठानी पड़ रहीं हैं। नगर पालिका के जिम्मेदारों की ओर से करीब 20 लाख रुपये की लागत से रणवीर सिंह हुड्डा पार्क के रख-रखाव के लिए एक वर्ष के लिए किसी एनजीओ या किसी सामाजिक संगठन को देने के लिए सहमति बनी है।




बेसहारा गोवंशों को गोशाला में पहुंचाने का कार्य
शहरी क्षेत्र में बेसहारा पशु घूम रहे हैं। इनकी वजह से आए दिन हादसे होते रहते है। नगर पालिका की ओर से शहर को बेसहारा पशुओं के आतंक से छुटकारा दिलवाने के लिए एफसीसी की बैठक में करीब 10 लाख रुपये का बेसहारा पशुओं को गोशाला में पहुंचाने के लिए बजट को स्वीकृति दी गई है।



नगर पालिका में शहर के विभिन्न मुद्दों को लेकर वित्तीय कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पांच प्रस्ताव रखे थे जिनमें से चार प्रस्ताव पास किए गए हैं। इनमें कूड़ा उठान, बेसहारा गोवंश को गोशालाओं में छोड़ने, हुड्डा पार्क के रखरखाव, कूड़ा उठान की समय सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव पास किए गए हैं। जबकि बंदरों से निजात के प्रस्ताव पर आगामी बैठक में विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन

- रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें