फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्य बच्चों से अलग बैठाने पर शिक्षा मंत्री से मिले अभिभावक

विज्ञापन
विज्ञापन
नियम-134 ए : अलग कक्षा में बच्चों को बैठाए जाने के विरोध में शिक्षा मंत्री से मिले अभिभावक
विज्ञापन

नारनौल। शिक्षा अधिनियम 134ए के तहत एक निजी स्कूल द्वारा दाखिला देने के बाद बच्चों को अलग सेे कक्षा बैठाने के विरोध में अभिभावकों ने शिक्षामंत्री के नारनौल आगमन पर उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर स्कूल संचालकों द्वारा किए जा रहे भेदभाव को दूर करने की मांग की। इस पर शिक्षामंत्री ने जिला शिक्षा अधिकारी के नाम पत्र भेजकर इस मामले की उचित जांच कर तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसकेे बाद अभिभावक मंगलवार सुबह उक्त पत्र को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उनसे मिलने पहुंचे। परंतु डीईओ किसी जरूरी कार्य से बाहर होने के कारण अभिभावक डीईओ के सुपरीडेंट को उक्त पत्र को सौंपकर उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री को सौंपे ज्ञापन में अभिभावक मनोज, अशोक, सजना, नरेंद्र, सुरेंद्र, संतलाल, रामकिशोर, राजवीर, कृष्ण कुमार, कुलदीप, प्रेमचंद्र, सुरेश सैनी, राजेंद्र आदि ने बताया कि नियम 134-ए के तहत हुई प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर उनके बच्चों ने निजी स्कूलों में दाखिले के लिए चयनित हुए थे। मेरिट के आधार पर शिक्षा विभाग उनके बच्चों को स्कूल भी अलाट किए गए थे। परंतु कुछ निजी स्कूलों ने उनके बच्चों को दाखिला देने से ही मना कर दिया। वहीं कुछ निजी स्कूल दाखिले के एवज में उनके मोटी फीस की डिमांड की। इसके लिए उन्होंने कई बार उपायुक्त व जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के चक्कर लगाए। तब जाकर निजी स्कूल संचालकों ने उनके बच्चों को दाखिला दिया। परंतु अब एक निजी स्कूल उनके बच्चों को अन्य पढ़ने वाले विद्यार्थियों से अलग कक्षा में बैठाकर पढ़ाई करवा रहे हैं। जिसकी वजह से बच्चों में भी हीन भावना पैदा हो रही है। अभिभावकों ने कहा कि एक ओर सरकार गरीब बच्चों को शिक्षा का अधिकार देनेे का दम भर रही है। वहीं दूसरी ओर निजी स्कूल पढ़ाई में ही बच्चों के साथ भेदभाव कर रहे है। उन्होंने शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा सेे मांग की इस भेदभाव को दूर कर बच्चों को सेक्सन के हिसाब से अन्य विद्यार्थियों के साथ बैठाकर शिक्षा दिलाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें