फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी के कारण रात्री को 10 बजे कट हुई बिजली 12 घंटे बाद हुई बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी की वजह से रात 10 बजे कटी बिजली 12 घंटे बाद बहाल
विज्ञापन

कनीना। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान को लेकर क्षेत्र की जनता आंधी एवं तूफान को लेकर भयभीत रही। सोमवार रात 10 बजे धूलभरी आंधी चली, जिससे बिजली सप्लाई बंद हो गई। आंधी के बाद शुरू हुई बूंदाबांदी से धूल जमने लगी। कनीना एवं आसपास के क्षेत्र में रात के समय कट हुई बिजली मंगलवार सुबह 9 बजे बहाल हो पाई। आंधी के कारण अधिक नुकसान की कोई खबरें नहीं हैं, जबकि इक्का-दुक्का पेड़ जरूर टूटे हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट पर जिला प्रशासन की ओर से एहतियातन प्रबंध किए गए थे। रात के समय आंधी की शुरूआत होते ही बिजली सप्लाई गुल हो गई जिससे गांव के गांव अंधेरे में डूब गए। पूरी रातभर बिजली बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो सकी। सुबह 9 बजे ग्रामीण क्षेत्र की बिजली सप्लाई बहाल हुई तब कहीं जाकर पेयजल की आपूर्ति हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें