- एमआर में शुरू हुई चार दिवसीय प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। एमआर स्कूल मित्रपुरा में रविवार से चार दिवसीय सीबीएसई की कलस्टर स्तरीय टेबल टेनिस का शुभारंभ हुआ। अध्यक्षता अटेली के बीईओ राजेंद्र सिंह यादव ने की। कार्यक्रम में मुख्यातिथि नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव मुख्यातिथि थे।
कार्यक्रम में कलस्टर-15 व 17 हरियाणा व पंजाब के विभिन्न सीबीएसई स्कूलों के लगभग 700 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी आगे राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले खेलों में भाग लेंगे। जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों ने अंडर-14, 17 व 19 ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यातिथि अभय सिंह ने बच्चों को खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया और बताया कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भाग लेना भी आवश्यक है। खेलों से ही व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है। इसके साथ ही स्कूल संचालक सियाराम ने बताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता हैं। इसलिए खेलों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। इस अवसर पर विभिन्न स्कू लों के डीपीई, अध्यापक व स्कूल स्टाफ उपस्थित था।