फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में चली झाडू़, हुई स्वच्छता पखवाड़े की शुरूआत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों में चली झाडू़, स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत
विज्ञापन

फोटो नंबर एक
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिले में रविवार को ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत हुई। सभी ग्राम पंचायतों ने अपने अपने गांवों में एक साथ झाडू़ चलाकर गांवों की गलियों जोहड़ों व सरकारी इमारतों में स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में सभी जनप्रतिनिधि शामिल हुए। यह अभियान 15 अक्टूबर तक चलेगा।
बीडीपीओ दीपक यादव ने गांव तलोट, नांगल दुर्गू, आजमाबाद मोखूता में हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की। जिले में इस पखवाड़े के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। खंड एवं पंचायत अधिकारी अपने-अपने खंड में खंड स्तरीय नोडल अधिकारी हैं। ग्राम सचिव ग्राम पंचायत स्तरीय नोडल अधिकारी हैं। रविवार से ही अंत्योदय मिशन के अंतर्गत चयनित 83 गांवों में ग्राम सचिव व सक्षम युवाओं ने सरकार द्वारा निर्धारित प्रश्नावली भरी व सर्वे का कार्य किया। साथ ही सारे आंकड़े वेबसाइट पर जीपीएस के माध्यम से अपलोड भी किया। डीआरडीए में गोविंदराम ने सचिवों को बैनर दिए।
विज्ञापन

ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा के तहत 2 अक्टूबर को स्कूली बच्चे प्रभात फेरी निकालेंगे और स्कूल में बालसभा होगी। इसके अलावा गांव के मुख्य स्थान पर ग्राम सभाएं होंगी। इसमें पिछले 6 माह के कार्यों का लेखाजोखा भी रखा जाएगा। गांव को हरा भरा बनाने के लिए रोडमैप तैयार होगा। वर्ष 2018.19 में मनरेगा के लिए योजना बनेगी। प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची तैयार होगी। सोलर लाइट सिस्टम के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त का आह्वान सभी मिलकर करें सहयोग
उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने इस ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़े अभियान के दौरान सभी नागरिकों से आह्वान किया है कि वे पूरी इमानदारी और निष्ठा के साथ सफाई अभियान में अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम अपने घरों को स्वच्छ रखते हैं उसी प्रकार हमें अपनी गलियों सरकारी भवनों को भी साफ सुथरा रखना चाहिए ताकि बीमारियां न पनपे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश का हर गांव व शहर पूर्ण रूप से साफ सुथरा व स्वच्छ बने। इस अभियान में सभी का साथ में सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें