छात्रा के जन्म दिन पर किया पौधरोपण
अमर उजाला ब्यूरो
कनीना। जीआर इंटरनेशनल स्कूल में छात्रा वैशाली के जन्मदिवस पर पौधरोपण किया गया। विद्यालय के संचालक विजयपाल यादव ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधि से हम ‘बेटी बचाओ’ और प्रकृति संरक्षण दोनों का ही संदेश दे सकते हैं।
हमें अपने जन्मदिवस पर पौधरोपण कर प्रकृति को उपहार देना चाहिए। इस मौके पर प्रधानाचार्य वीना बशी, राज सिंह, सन्नी भारद्वाज, महेंद्र बाबू, जितेंद्र शास्त्री आदि मौजूद रहे।