हरियाणा एनसीसी बटालियन के कैडेट्स ने किया श्रमदान
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ के 16 हरियाणा एनसीसी बटालियन के कैडेट्स ने मोहल्ला सैनीपुरा में दूषित स्थानों की सफाई करने के साथ शौचालय निर्माण में श्रमदान किया। यह अभियान विद्यालय के प्रधानाचार्य आरपी कौशिक एवं एनसीसी ऑफिसर राकेश कुमार के निर्देशन में चलाया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सफाई भगवान का दूसरा रूप होती है। सभी को सफाई में भरपूर सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक एनसीसी कैडेट्स को इस प्रकार के अभियानों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए।