फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव रिवासा

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रिवासा में खेलकूद प्रतियोगिता तीन से
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। गांव रिवासा स्थित सरकारी स्कूल में 3 सितंबर को युवा प्रेरणा क्लब की ओर से खेलों का आयोजन किया जाएगा। विकास यादव एवं उमेद सिंह ने बताया कि युवा प्रेरणा क्लब की ओर से स्वर्गीय डा. अरुण कुमार के चतुर्थ पुण्य तिथि पर खेलों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में क्रिकेट की प्रथम विजेता टीम को 11 हजार तथा द्वितीय रहने वाली टीम को 71 सौ रुपये दिए जाएंगे। कबड्डी व वालीबॉल प्रतियोगिता प्रथम पुरस्कार 71 सौ रुपये तथा द्वितीय को 51 सौ रुपये दिया जाएगा। इन खेलों के अलावा 1500 मीटर दौड़ लड़कों, 400 मीटर दौड़ लड़कियों, 400 मीटर दौड़ महिलाओं, 200 मीटर दौड़ बुजर्गों तथा 200 मीटर अंडर 14 की रेस में विजेता को प्रथम ईनाम 11 सौ रुपये, द्वितीय ईनाम 501 रुपये तथा तृतीय ईनाम 251 रुपये दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 3 सितंबर को क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व जिला अध्यक्ष कवंर सिंह खातौद व डीपी एकेडमी के एमडी आशीष राव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें