फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दो पारियों में होने वाली एसआई की परीक्षा के लिए 900 युवाओं ने कराई बुकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। आज दो पारियों में होने वाली एसआई की परीक्षा के लिए महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से 900 परीक्षार्थियों ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में बने परीक्षा केंद्रों के लिए टिकट बुकिंग कराई। परीक्षार्थियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए बस स्टैंड पर 5 अलग-अलग काउंटर लगाए गए थे। तीन काउंटरों पर पुरुष तथा दो पर महिला परीक्षार्थियों को टिकट दी गई।
विज्ञापन

टिकट बुकिंग करवाने वाले युवाओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए बस व्यापाक प्रबंध किए गए थे। शनिवार को सुबह की शिफ्ट की परीक्षा के लिए पांच कांउटर तथा शाम वाली शिफ्ट के लिए तीन काउंटर लगाए गए थे।
रविवार को परीक्षा सुबह एवं शाम को होने वाली पारियों में परीक्षा के लिए महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से नौ बसों की व्यवस्था की गई। बस स्टैंड इंचार्ज वेदप्रकाश ने बताया कि महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से 3 पंचकूला, 2 यमुनानगर, 1 अंबाला, 2 करनाल, 1 कुरुक्षेत्र भेजी गई। जबकि शाम के समय होने वाली परीक्षा के लिए में 9 बसें करनाल से होते हुए पानीपत जाएंगी। इसके अलावा अन्य जिलों से महेंद्रगढ़ में परीक्षा देने आने वाले परीक्षार्थियों के लिए वापस जाने के लिए भी बस स्टैंड से पांच बसों की व्यवस्था की गई है। परीक्षार्थियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ट्रेनिंग सेंटर की बसों को रिर्जव रखा गया है। जहां आवश्यकता हुई वहीं बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें