फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और बीएसएफ के जवानों ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। आम चुनाव को लेकर रविवार को पुलिस रिजर्व और बीएसएफ के जवानों ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। जिसका नेतृत्व सदर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने किया। इस मौके पर लगभग 100 जवानों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

फ्लैग मार्च नगर के सदर थाने से निकल कर बालाजी चौक, आईटीआई रोड़ होते हुए राव तुलाराम चौक से गांव पालड़ी पनिहार, भगडाना, पाली, धौली, जांट, भुरजट, आकोदा, खुड़ाना होते हुए वाया माजरा कलां, सीगड़ी, आनावास, झगडौली, बुचावास कैमला के बाद कनीना पुलिस के नेतृत्व में भेजा गया। फ्लैग मार्च में पुलिस की टीम के साथ-साथ बीएसएफ की एक कंपनी भी शामिल थी। जिसका नेतृत्व एसआई शीतल प्रसाद तिवाड़ी कर रहे थे। सदर थाना प्रभारी इंसपेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर यह फ्लैग मार्च निकाला गया है। फ्लैग मार्च के जरिए एरिया डोमिनेशन भी किया गया। ताकि अपराधी किस्म के लोगों में भय का माहौल हो और शहर और क्षेत्रवासियों में सुरक्षा का बोध हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें