फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनीना बार एसोसिएशन का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना। कनीना बार एसोसिएशन के सदस्य गांव सेहलंग निवासी अधिवक्ता संदीप यादव के खिलाफ हुए मुकदमे को लेकर कनीना बार एसोसिएशन ने शनिवार से वर्क सस्पेंड रख अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के प्रधान विजेंद्र यादव ने कहा कि अधिवक्ता संदीप सिंह के खिलाफ पुलिस थाना कनीना में गलत तरीके से झूठे तथ्यों के आधार पर दर्ज कराया गया है। इसको लेकर ही शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें सभी अधिवक्ताओं ने अपनी सहमति से कहा कि संदीप के खिलाफ जो मुकदमा दर्ज किया गया है इनमें एससी एक्ट के तहत सहित विभिन्न धाराओं में लगाई गई है जो कि झूठी वह निराधार हैं। इसके बारे में सभी अधिवक्ताओं में भारी रोष है। वहीं, उपरोक्त मुकदमे को लेकर बार एसोसिएशन के सदस्यों का शिष्टमंडल पुलिस अधिकारियों से मिलकर मुकदमे को रद्द करने की गुहार लगाई लेकिन पुलिस ने न तो मुकदमे को रद्द किया और न ही निष्पक्ष जांच कर रही है जबकि सभी तथ्य पुलिस की जानकारी में है। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक मुकदमा रद्द नहीं किया जाएगा जब तक हड़ताल जारी रहेगी। अगर पुलिस प्रशासन फिर भी नींद से नहीं जागा तो हरियाणा प्रदेश की सभी बार एसोसिएशन का सहयोग लिया जाएगा। इस दौरान दीपक चौधरी, ओपी रामबास, राजेश कनीनवाल, हरीश गाहड़ा, सतीश करीरा, नरेश कनीनवाल, संदीप कनीनवाल, धर्मेंद्र रोहिल्ला, माडु सिंह, देशबंधु व संदीप आदि उपस्थित थे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें