फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़।
राजकीय महिला महाविद्यालय में 18वीं दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि राजकीय महिला महाविद्यालय गुरूग्राम की प्राचार्या सुशीला शर्मा थी। दूसरे दिन खेलों का शुभारंभ प्राचार्या सुशीला शर्मा एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अर्जुन सिंह द्वारा किया गया।
मुख्यातिथि सुशीला शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें खेलकूद प्रतियोगिताओं में अवश्य भाग लेना चाहिए। उन्होंने गीता, बबीता व साक्षी मलिक का उदाहरण देेते हुए कहा कि अगर मेहनत कर वो आगे बढ़ेेंगी तो एक दिन वो उक्त तीनों खिलाड़ी की तरह देश के लिए पदक ला सकती हैं। खेल प्रभारी प्रो. महेंद्र सिंह ने बताया कि दूसरे दिन 100, 200 एवं 1500 मीटर की दौड़, फैंसी ड्रेस, रस्सा कस्सी, तीन टांग दौड़, मटका दौड़, जेवलिन थ्रो का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि 100 मीटर दौड़ में पूजा प्रथम, संतोष द्वितीय एवं मनीषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर में रीना प्रथम, कविता द्वितीय एवं प्रीति तृतीय रही। 1500 मीटर दौड़ में रीना प्रथम, पूजा द्वितीय एवं आशीन ने तीसरा स्थान पाया। जेवलिन थ्रो में मोनिका चौहान प्रथम, रेनु द्वितीय एवं पूजा तृतीय रही। मटका दौड़ में पिंकी प्रथम, एकता द्वितीय एवं ममता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीन टांग दौड़ में पूनम व संतोष प्रथम, सुषमा व प्रमिला द्वितीय एवं पूजा एवं रितु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रीति प्रथम, कीर्ति व रेखा द्वितीय एवं साक्षी ने तीसरा स्थान पाया। रस्सा कस्सी में रीना की टीम प्रथम रही। कार्यक्रम में मंच संचालन डा. करण सिंह, शर्मिला व ज्योति शर्मा ने किया। इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रो. सत्यजीत सिंह, डा. ज्योति यादव, डा. एनके वरिष्ठ, प्रो. जयसिंह, प्रो. कविता, प्रो. सुनिता यादव, प्रो. किरण, प्रो. बिजेंद्र, अविनाश, वेदप्रकाश, डा. अशोक, संदीप, तेजप्रकाश, स्वेतराज, रितु, बसंत, शुभराम, सुरेश, अनिल कानोडिया, रूपेश कुमार, संजय सिवाच, प्रदीप शर्मा, सुनील, जोगेंद्र सिंह, रामबिलास, बिजेंद्र सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें