अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़।
शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा को बाइक पर सवार होते ही 1982 के चुनावों की यादव ताजा कर दी। प्रो. शर्मा ने बताया कि 1982 के चुनावों में बाइक पर उन्होंने चुनाव का प्रचार किया था। यह बात शिक्षामंत्री प्रो. शर्मा ने जयराम सदन पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। प्रो. शर्मा मंगलवार को बाइक पर सवार होकर कार्यकर्ताओं के साथ जींद रैली के लिए लोगों को निमंत्रण दे रहे थे। इस दौरान शर्मा बुलेट बाइक पर सवार होकर शहर के बाजारों में निमंत्रण देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि 15 फरवरी को जींद में होने वाली भाजपा रैली ऐतिहासिक होगी। इस रैली में कोई भी नेता या मंत्री गाड़ी लेकर नहीं जाएगा। शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा दोपहर बाद अपने आवास जयराम सदन से बाइकों के काफिले के साथ शहर के सतनाली चौक, राव तुलाराम चौक, बस स्टैंड, पुरानी कचहरी, ऑटो मार्केट, चौधरी देवीलाल पार्क होते हुए लोगों को रैली केे लिए निमंत्रण दिया। इस अवसर पर इस अवसर पर कोओपरेटिव बैंक के चेयरमैन कवंर सिंह यादव, जिला प्रमुख प्रतिनिधि संजीव उर्फ पप्पल, जिला पार्षद नीतू तंवर के प्रतिनिध विक्की तंवर खुडाना, नपा के उप प्रधान रमेश बोहरा, व्यापार मंडल के प्रधान व पार्षद सुरेंद्र बंटी, पाषर्द डॉ. तरूण, पाषर्द अमित मिश्रा, पाषर्द सोनू सैनी, पाषर्द नरेंद्र खन्ना, पार्षद कुलदीप शर्मा, सुधीर दीवान, जांगिड़ समाज के प्रधान राजेश जांगड़ा, भूप सिंह सिवाच, डॉ. राजसिंह, सतवीर नौताना, कंवर डालु सिंह, जाट सभा के प्रधान लेखराम लांबा, सूरत सिंह सैनी सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।