फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल को नहीं मिले शिक्षक, सीएम विंडो शिकायत करेंगे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल को नहीं मिले शिक्षक, सीएम विंडो पर शिकायत करेंगे ग्रामीण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। राजकीय माध्यमिक विद्यालय मूलोदी में पिछले साल की अपेक्षा छात्र संख्या बढ़ गई है। इसके बाद भी विभाग ने शिक्षक और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई हैं। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

सरपंच रितु यादव के ससुर रामानंद ने बताया कि अप्रैल में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम हुआ था। इसमें जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश लावणियां भी मौजूद रहे थे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्राइमरी कक्षा तक अंग्रेजी मीडियम, किताबें, शिक्षक आदि सुविधा उपलब्ध कराने का भरोसा दिया था। ग्रामीणों के संदेह व्यक्त करने पर डीईओ ने 20 दिन में शिक्षक नियुक्त करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद अभिभावकों ने 247 बच्चों का दाखिला करवा दिया। पिछले साल केवल 93 विद्यार्थियों के दाखिले थे। सरपंच के प्रतिनिधि ने कहा कि छात्र संख्या बढ़ाने के लिए जागरण संघ का गठन कर दिया। इसके सदस्य ग्रामीणों ने चंदा एकत्रित करके चार शिक्षक लगाए हैं। इन शिक्षकों को 35 हजार हर महीने वेतन दिया जा रहा है। इकबालपुर, भोजावास रूट पर एक वाहन की सुविधा भी उपलब्ध करवा दी। अब चंदे की राशि से लंबे समय तक सुविधा मुहैया कराना संभव नहीं है। इसलिए डीईओ से जल्द शिक्षक भेजने की गुहार लगाई थी। उन्होंने 5-7 दिन का आश्वासन देकर टरका दिया। उन्होंने कहा कि अब इसके खिलाफ 27 जुलाई को सीएम विंडो पर शिकायत दी जाएगी। इदस मामले मेें डीईओ मुकेश लावणियां ने बताया कि स्कूल में शिक्षकों की मांग उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। एक-दो दिन में तबादला सूची जारी हो जाएगी। इसमें मूलोदी स्कूल को जरूरत के अनुसार शिक्षक मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें