नारनौल। क्षेत्र में एक विवाहिता घर से शादी के सात दिन बाद ही नकदी, आभूषण लेकर चली गई। पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस शिकायत में क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी शादी 12 नवंबर को रेवाड़ी के एक गांव में हुई थी। पत्नी 20 नवंबर को रात के करीब ढाई बजे बिना बताए घर से चली गई। वह अपने साथ 30 हजार रुपये और आभूषण भी लेकर चली गई। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद