फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: परीक्षार्थियों के लिए 795 और आमजन के लिए 30 बसें भरेंगी फर्राटा

Sat, 26 Jul 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 10गौरव, गांव-खैराना
विज्ञापन
नारनौल। सामान्य पात्रता परीक्षा होने से 26 व 27 जुलाई को आमजन को बसों की कमी से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

सीईटी के लिए नारनौल डिपो से 795 बसें चलाई जाएंगी। आमजन के लिए लंबे और छोटे रूट पर केवल 30 बसें ही चलेंगी। नारनौल डिपो के पास 130 बस हरियाणा रोडवेज और 20 बसें किलोमीटर स्कीम की चलती हैं। इसमें से 81 बसों का संचालन जिले के परीक्षार्थियों को रेवाडी और दादरी जिले में बने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए और 19 मिनी बसों को शटल बसों के रूप में चलाया जाएगा।
10 बसों को रिजर्व में रखा गया है। 10 एसी बसों का संचालन नियमानुसार होगा। इस कारण आमजन के लिए ग्रामीण, छोटे और लंबे रूट पर केवल 30 बसों को संचालित किया जाएगा। ऐसे में हरियाली तीज के अवसर पर आवागमन करने वाले यात्रियों को बस की कमी से दो चार होना पड़ेगा। आम दिनों में करीब 80 बसों का संचालन ग्रामीण और छोटे रूट पर और 70 बसों का संचालन लंबे रूट पर किया जाता है।
विज्ञापन

सीईटी के प्रत्येक दिन दो शिफ्ट में सुबह 10 बजे और दोपहर 3.15 बजे परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिले के करीब 70072 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, छात्रों की सुविधा के लिए जिले के सभी छात्रों के परीक्षा केंद्र नजदीकी जिलो रेवाडी व दादरी में बनाए गए हैं। इसके लिए परीक्षार्थियों को रेवाड़ी और दादरी पहुंचाने के लिए प्रत्येक शिफ्ट में 300-300 बसें चलाई जाएंगी।
वहीं भिवानी और चरखी दादरी से जिले में बने परीक्षा केंद्रों पर 80148 परीक्षार्थी परीक्षा देने आएंगे। इन्हें परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाने के लिए 195 को शटल बस के रूप में चलाया जाएगा। नारनौल डिपो की बसों के अलावा आरटीए से बसों की मांग की गई है। 695 बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी।
इंसेट
राजस्थान क्षेत्र के परीक्षार्थी शुक्रवार को ही हुए रवाना
जिला महेंद्रगढ़ की सीमा के साथ लगते राजस्थान क्षेत्र के अधिकतर विद्यार्थियों के परीक्षा केंद्र अंबाला,पानीपत और सोनीपत में बनाए गए हैं। 26 व 27 जुलाई को परीक्षार्थियों के लिए केवल दादरी व रेवाड़ी ही बसों का संचालन किया जाएगा। इस कारण राजस्थान के परीक्षार्थी शुक्रवार को ही परीक्षा केंद्र के लिए रवाना हो गए। हालांकि परीक्षार्थियों के लिए बसों का संचालन निशुल्क रखा गया, ताकि परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। -इंसेट
विकलांग परीक्षार्थियों को घर से परीक्षा केंद्र तक ले जाया जाएगा
नारनौल डिपो के सीआई सतीश कुमार ने बताया कि विकलांग परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए अलग से बसों का संचालन किया जाएगा। इनके गांव से बस द्वारा परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया जाएगा। बस से ही गांव छोडा जाएगा। विकलांग परीक्षार्थियों को गांव से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की जिम्मेदारी रेडक्रॉस विभाग को सौंपी गई है। रेडक्रॉस विभाग को बस नारनौल डिपो द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी।
इंसेट
आज और कल कोचिंग सेंटर रहेंगे बंद
जिले में 26 व 27 जुलाई को सीईटी के दौरान सभी कोचिंग सेंटर के संचालन पर पाबंदी लगाई गई है। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बताया कि सीईटी के लिए 72 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा के दौरान कोचिंग सेंटरों के संचालन पर पाबंदी रहेगी।
-
हेल्प लाइन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क
परीक्षार्थियों और आमजन के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किए गए हैं। इस पर संपर्क कर बसों के बारे में जानकारी और सहायता प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षार्थी और आमजन 01282-256960, 01282-251206, 01282-254000 पर संपर्क कर सकते हैं।
-
अपनी पढ़ाई व कोचिंग नारनौल से ही की है। सीईटी के लिए आवेदन किया था। नारनौल के सभी दोस्तों के परीक्षा केंद्र दादरी और रेवाड़ी में है, लेकिन उसका परीक्षा केंद्र अंबाला में है। यदि जिला महेंद्रगढ़ के साथ लगते राजस्थान के गांवों के परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र भी रेवाड़ी व दादरी में बनाए जाते तो परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।-जगदीश, गांव इंदासर
-
चाची ने सीईटी के लिए आवेदन किया था। परीक्षा केंद्र सोनीपत में है। 26 व 27 जुलाई को लंबे रूट पर बसों का संचालन बंद रहेगा। इस कारण दो दिन पहले परीक्षा के लिए जाना पड़ रहा है।-गौरव, गांव खैराना
विज्ञापन

-
वर्जन :
सीईटी के लिए 795 बसों का संचालन योजना के अनुसार किया जाएगा, ताकि परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। नारनौल डिपो के सभी कर्मचारी बसों के संचालन को बनाए रखने के लिए तैयार हैं। परीक्षार्थियों से अपील है कि बताए गए स्थान पर समय से पहुंचे। अधिक जानकारी और सहायता के लिए हेल्प लाइन नंबर पर संपर्क करें। आमजन से अपील है कि सीईटी के दौरान बसों का संचालन सीमित किया जाएगा। इसलिए आवश्यक होने पर ही आवागमन करें।-मनोज कुमार शर्मा, महाप्रबंधक, नारनौल डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें