फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में 790 व सतनाली में 744 परीक्षार्थी यूजी व पीजी की परीक्षा में बैठे

विज्ञापन
फोटो संख्या:73- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में विद्या​र्थियों के  दस्तावेज की जांच करते पुलि
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर स्थित राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को यूजी व पीजी कक्षाओं के पहले, तीसरे और पांचवें समेस्टर की दूसरी परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में महेंद्रगढ़ राजकीय कॉलेज में 790 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि सतनाली में 744 विद्यार्थियों का परीक्षा के लिए पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को कंप्यूटर विज्ञान, शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा रही। सतनाली राजकीय कॉलेज में पहली शिफ्ट में 592 विद्यार्थी पंजीकृत किए गए जबकि इनमें से 517 विद्यार्थी उपस्थित हुए और 75 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी शिफ्ट में 152 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसी तरह महेंद्रगढ़ राजकीय कॉलेज में 790 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। दोनों स्थानों पर परीक्षा शांतिपूर्वक हुई और विद्यार्थियों को तीन चरणों से गुजाकर परीक्षा कक्ष तक पहुंचाया। पहले चरण में विद्यार्थियों के आईडी कार्ड व एडमिट कार्ड जांच की।
इसके बाद विद्यार्थियों के जूते व कपड़े जांच किए, ताकि कोई पर्ची न ले जा सके। नकल रहित परीक्षा कराने के लिए केंद्रों के बाहर पुलिसकर्मी तैनात किए गए और विवि से भी टीमें जांच करने के लिए पहुंची। यहां पर टीमों ने विद्यार्थियों की उपस्थिति जांची और नकल करने के संदेह पर विद्यार्थियों तलाशी भी ली।
विज्ञापन


वर्जन:
संस्थान में दो शिफ्टों में 744 विद्यार्थियों को पंजीकृत किया गया। इनमें से 669 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और दूसरे दिन शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न हुई। नकल रहित परीक्षा कराने के लिए प्राचार्य की ओर से कक्षों का मुआयना किया गया और विवि की टीम ने भी विद्यार्थियों की जांच की। -अनिल कुमार, परीक्षा नोडल अधिकारी, सतनाली कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें