फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजे और उनका बेटा समेत 77 नए कोरोना संक्रमित केस आए

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को 77 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। इमसें एडीजे और उनका बेटा, एक निजी स्कूल की टीचर व बैंक कर्मी समेत अन्य शामिल हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 5452 हो गई है। वहीं सोमवार 65 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 4926 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी तक जिले में नौ कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 517 केस अभी भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन संजय बिश्नोई ने बताया कि जिले में नौ नवंबर तक 114440 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 71148 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 90069 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1520 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। मिली जानकारी के अनुसार कैलाश नगर की टीचर कोरोना मरीज मिली है। नालापुर में एक परिवार के तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं। नारनौल कोर्ट के एडीजे व उनका बेटा कोरोना संक्रमित मिला है। हेल्थ विभाग की टीम ने एडीजे कोर्ट के कर्मचारियों का सैंपल लिया है। वहीं बहला कला में एक छात्रा कोरोना पॉजिटिव आई। जब सुबह टीम ने उससे संपर्क किया तो स्कूल में मिली। हुडा सेक्टर नारनौल में एक टीचर और एक निजी बैंक मैनेजर कोरोना मरीज मिला है।
कोरोना संक्रमित की सूची
राजावास-3, जेरपुर-1, तुलाराम चौक महेंद्रगढ़ -6, मोहल्ला बास -1, मोहल्ला खटीकान -2, सतनाली चौक -1, जांझडियावास -2, कांवी-3, धनौंदा-1, कनीना-2, बलाह कला-1, तलोट-1, ढाणी कोजिंदा-1, खैरोली-2, सतनाली-2, आदर्श कॉलोनी महेंद्रगढ़-1, नांगल मोहनपुर-2, तोताहेड़ी-2, झुक -1, दौचाना-2, कारोता-1, नीरपुर-1, रसूलपुर-1, नांगल सिरोही-1, नुनी -1, डोहरकलां-5, रिवासा-2,धरसुं-2,भांडोर निची-1, हुडा सेक्टर नारनौल-2, फौजदार कॉलोनी-1, महेंद्रगढ़ थाना-1,जय कॉलोनी महेंद्रगढ़-1,खटोटी-1,पाली -4,सिगड़ा-1,पल-1,सेहलंग-2,गोद-1,हाजीपुर-1,मूलोदी -1, नांगल कालिया -1,राम विहार कॉलोनी महेंद्रगढ़ -1, नियाजअलीपुर-1, एडीजे कोर्ट नारनौल -2, कैलाश नगर-1,पाथेड़ा -1,केमला -1
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें