फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हकेंवि के दीक्षांत समारोह में आज 757 को मिलेंगी डिग्रियां, 22 को स्वर्ण पदक

विज्ञापन
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) का सातवां दीक्षांत समारोह 27 फरवरी को आयोजित होगा। कोरोना महामारी में सरकार के दिशा-निर्देश अनुसार दीक्षांत समारोह ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। जिसमें केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे मुख्य अतिथि और प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवर पाल, सांसद धर्मबीर सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे।
विज्ञापन

कुलपति प्रोफेसर आरसी कुहाड़ ने बताया कि सातवें दीक्षांत समारोह में 757 विद्यार्थियों, शोधार्थियों को पीएचडी, एमफिल, स्नातक, स्नातकोत्तर की डिग्री प्रदान की जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विपुल यादव ने बताया कि सातवें दीक्षांत समारोह में पिछले एक साल में उत्तीर्ण कुल 757 विद्यार्थियों, शोधार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। 14 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि, 8 को एमफिल और 735 विद्यार्थियों को स्नातक और परास्नातक की डिग्री प्रदान की जाएगी। 22 छात्र-छात्राओं को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक दिया जाएगा। दीक्षांत समारोह में डिग्री पाने वाले कुल 757 विद्यार्थियों, शोधार्थियों में 441 छात्र और 316 छात्राएं हैं। इनमें से 562 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। स्नातक कार्यक्रम के तहत बीटेक के 107, बीकाम के 55, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में 573 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें